Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 23 अगस्त 2021

पिंडवाड़ा : सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात,लाखो के जेवर व नगदी उड़ा ले गए लुटेरे

PALI SIROHI ONLINE

पिण्डवाड़ा क्षेत्र में नही थम रहा चोरो का आतंक, हर रोज नई नई वारदात को दे रहे है अंजाम, अज्ञात चोरों ने रेल्वे फुट ब्रिज पर एक सर्राफा व्यपारी के साथ हुई लूट, सर्राफा व्यपारी के साथ मारपीट कर ले गए लाखो के सोने चांदी के जेवर


जानकारी के अनुसार घटना पिंडवाड़ा के क्षेत्र रेलवे स्टेशन की है। गत दिनांक 22 अगस्त को राजू भाई पुत्र श्री छोगालाल जी,जाति सोनी,पेशा व्यापार, हाल निवासी पिंडवाड़ा उदयपुर रोड अहमदाबाद से रात्रि करीब 2:30 बजे पिंडवाड़ा नजदीक स्थित पथिक होटल पर बस के स्टॉप होने पर उतरे वही से पिंडवाड़ा जाने के लिए जब वह रिक्शा में बैठे तो कुछ ही क्षण आगे जाकर जब पीछे देखा कि कुछ अज्ञात चोर उनका मोटर साइकिल द्वारा पीछा कर रहे है और जेसे ही वह बस डिपो पहुंचे तो वह चोर अचानक गायब हो गए और जब राजू सोनी बस डिपो पर चाय पीकर वहा से रेल्वे स्टेशन के फुट ब्रिज पर चढ़ाई करने लगे वैसे ही दो अज्ञात चोरों ने सामने से आकर राजू सोनी को लाठी से उन पर हमला कर दिया और उसके कंधे में लटका बेग जिसमे कीमती किस्म के लाखो रुपए के सोने चांदी लेकर फरार हो गए


पुल पर cctv कैमरा की व्यवस्था नही होने का चोरों ने उठाया जबरदस्त फायदा घायल होकर चिल्लाता उससे पहले अज्ञात चोर सोना चांदी समान लेकर रेलवे स्टेशन के पीछे के रास्ते से फरार हो गए थे।
घायल व्यक्ति के चिल्लाने पर वहा आस पास के उपस्थित सभी ओटो चालक भागकर वहा घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो व्यक्ति वहा घायल अवस्था में लेटा हुआ है

जिसके पैर पर काफी ज्यादा छोटे आई घटना की खबर सुनते ही वहा पिंडवाड़ा पुलिस एसआई श्री सुजानाराम विशनोई कांस्टेबल गणपत अंजना देवीलाल मीना एवम दिलीप सिंह जी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले कि पुरी तहकीकात की तो पता चला कि बेग में करीब चार से पांच तोला सोना और हजारों रुपए की नकदी थी जिन्हें चोर मौके पर लेकर फरार हो गए


उसी समय घायल व्यक्ति के परिजन को सूचित किया गया घायल व्यक्ति के परिजन तुरंत वहा पहुंचकर उपचार के लिए नजदीकी स्थित राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहा से उसको आगे सिरोही रेफर किया गया। और घटना की सूचना आबूरोड जीआरपी पुलिस को सौप दी गई। अब आगे की कार्यवाही जीआरपी पुलिस करेगी।