PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल
पाली/सादडी-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन पर देसूरी तहसील के सादड़ी में पाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों व्यापारियों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और उसके अगले साल बाबरी मस्जिद ध्वस की घटना के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से लेकर सांसद व राज्यपाल जैसे गरिमामय पदों को जिम्मेदारी से निभाया।
बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने कहा की उनके द्वारा राजनीति सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर मैं हमेशा उनका प्रशंसक रहा हूं ईश्वर दिवंगत कल्याण सिंह जी की आत्मा को शांति दे की प्राथना की।

