Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

डॉ. नृसिंह राजपुरोहित राजस्थानी साहित्य पुरस्कार 2020: डॉ. गजेसिंह निम्बोल को राजस्थानी काव्य कृति के लिए किया गया सम्मानित , 'पळकती प्रीत' के लिए मिला पुरस्कार

 

डाॅ. नृसिंह राजपुरोहित राजस्थानी साहित्य पुरस्कार 2020 प्राप्त करते डाॅ. गजेसिंह निम्बोल।

राजस्थानी भाषा साहित्य के कवि एवं आलोचक डॉ. गजेसिंह निम्बोल को उनकी राजस्थानी काव्य कृति ' पळकती प्रीत ' के लिए सम्मानित किया गया है। साहित्य संस्थान सिटीजन्स सोसाइटी फॉर एज्युकेशन जोधपुर द्वारा प्रतिष्ठित राजस्थानी पुरस्कार ' डॉ. नृसिंह राजपुरोहित राजस्थानी साहित्य पुरस्कार 2020 ' प्रदान किया गया।