प्रतापगढ़|भाजपा नगर मंडल एवं भाजयुमो ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह पाटीदार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजयुमो नगर मंडल की तरफ से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी का 71 वा जन्मदिवस श्याम जी की बगीची में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को उपर्णा ओड़ा कर एवं केक काटकर व घाटी वाले बालाजी पर पौधारोपण कर के मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया। वक्ताओं में नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार ने मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग करने की अपील की।
किसान नेता सुरेश गुजराती में भारत में हो रहे मोदी जी द्वारा भारत के आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की।भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश इंदौर ने मोदी जी द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना जो संजोया है उसे अंतिम कड़ी तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
सुभाष पाटीदार ने मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे हैं विकास योजनाओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर मंडल महामंत्री शशिकांत शर्मा ने कश्मीर के अंदर धारा 370 35a राम मंदिर तीन तलाक आदि मुद्दों पर अपना वक्तव्य दिया ।अंत में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने हाल ही में घोषणा हुए नगर मंडल एससी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव एवं st मोर्चा नगर मंडल अध्यक्षग्यारसी लाल मीणा को उपर्णा ओड़ा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दुर्गा भाई, कैलाश इन्दौरा,पार्षद पंकज सोनी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित जी शर्मा
नगर मंडल महामंत्री अजीत दुग्गल ,मनोज दक,राहुल यादव, पुरुषोत्तम उपाध्याय, सुरेश गुजराती, आजाद भाई,गिरिराज सोनी,कमलेश इंदौरा, सुभाष पाटीदार,विनोद पाटीदार, लकी आंजना,दिनेश कासमा, लाल सिंह,ग्यारसी लाल मीणा,सुमित शर्मा,मंगलेश शर्मा,ऊँकारकंडारा आदि कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

 Join Our Telegram Group:
Join Our Telegram Group: