Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 18 सितंबर 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से यहां एक मैरिज होम में जवान-किसान सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया रहे, जबकि किसान मोर्चा कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर सिंह फौजदार भी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम प्रभारी अमर सिंह फौजदार ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मित्तल ने भी योजनाओं पर प्रकाश डाला। भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री गोपेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहरूसिंह गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फौजियों व किसानों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष केके मित्तल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, कुडग़ांव मंडल अध्यक्ष रूप सिंह मीना, शहर मंडल महामंत्री मुकेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।