Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 22 सितंबर 2021

कांग्रेस भीड़ इकट्ठी कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ कर रही खिलवाड़ ,भाजपा द्वारा निंदा

 



प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभापति का जुलूस निकालकर पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आयोजित होने वाले इस जुलूस की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को एक जुलूस निकाल के भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए नगर परिषद सभापति का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोरोना की सारी गाइडलाइन टूटेगी और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गणपति महोत्सव में सार्वजनिक रूप से गणेश पांडाल लगाने की अनुमति प्रदान नहीं की, धार्मिक जुलूस निकालने की स्वीकृति प्रदान नहीं की और ना ही गणेश विसर्जन को सार्वजनिक रूप से आयोजित करने का आदेश प्रदान किया। जहां एक ओर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने हिन्दू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया एवं गणेश महोत्सव जैसे पावन पर्व को सार्वजनिक रूप से मनाने की स्वीकृति प्रदान नहीं की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक और जिला प्रशासन मिलकर के राजनीतिक लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगो को इकट्ठे करने की मौन स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। कांग्रेस के इस आयोजन से लोगों को कोरोना का खतरा होगा, जिसकी भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, नारायण निनामा, प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष उत्सव जैन, जिला मंत्री प्रेमलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, शांतिलाल मीणा, कुसुम बैरवा, विक्रम चौहान, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक छोरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत एवं नगर मण्डल अध्यक्ष रितेश सोमानी व नगर परिषद के समस्त भाजपा पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की और प्रशासन को चेतावनी दी कि इस प्रकार कांग्रेस पार्टी का पंगु बन कर के लोगों की जान को खतरे में ना डालें।