Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज बागोड़ा में स्वागत समारोह

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सड़क मार्ग से आज दोपहर 1 बजे बागोड़ा मंडल स्थित श्री क्षेत्रपाल मंदिर धर्मशाला में उपस्थित होंगे। जहां भाजपा जालौर एवं बागोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी भाजयुमो जिला सदस्य जालम सिंह सोलंकी सेवड़ी व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली भालनी ने दी है। 


विदित है कि सांचौर चितलवाना क्षेत्र के सेसावा अगड़ावा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सुरक्षा में किए गए उपायों को लेकर एक इमरजेंसी हवाई पट्टी का लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित है। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सड़क एवं परिवहन मार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद देवजी भाई पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।