Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 30 मई 2020

टिकटॉक पर वीडियो बनाने के शौक ने छह बच्चों की जान ली, दाैसा में 1 फंदे से झूला तो यूपी में 5 नदी में डूबे

टिकटॉक पर वीडियो बनाने के शौक ने छह बच्चों की जान ली, दाैसा में 1 फंदे से झूला तो यूपी में 5 नदी में डूबे









दौसा : टिकटाॅक बनाने के शाैक ने राजस्थान के दाैसा में एक और यूपी के वाराणसी में पांच बच्चाें की जान ले ली। दाैसा में शुक्रवार रात करीब 10 बजे 15 वर्षीय विक्रम महावर फंदे पर लटकने का स्टंट कर रहा था। इस दाैरान फंदा गले में कसने से उसकी माैत हाे गई। मृतक के पिता शंकरलाल ने रिपोर्ट में बताया कि विक्रम को टिक टॉक पर वीडियो बनाने का शौक था। वह 8वीं कक्षा में पढ़ता था। वाराणसी में शुक्रवार को टिकटॉक वीडियो बनाते हुए पांच किशोर गंगा नदी में डूब गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों के शव निकाले जा सके। पांचाें नदी में वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक लड़का गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में पांचों डूब गए।
विक्रम महावर (15) रात करीब दस बजे टिक टॉक पर वीडियो बनाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान फंदे पर लटकने का स्टंट शूट कर रहा था, लेकिन उसके गले में फंदा लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। इस पर परिजनों ने उसको नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार मीणा ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता शंकरलाल महावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र विक्रम को टिक टॉक पर वीडियो बनाने का शौकीन था। मोबाइल पर टिक टॉक वीडियो बनाते समय उसके फंदा लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। विक्रम आठवीं कक्षा में पढ़ता था। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था विक्रम
विक्रम महावर चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह आठवींं कक्षा में पढ़ता था। उसके दो भाई व एक बहन है। उसकी मौत का पता चलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।