Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 28 मई 2020

सड़कें पिघल गईं, कोरोना का दिल नहीं पसीजा, तापमान 44 डिग्री पर पॉजिटिव मरीज 381 अब तक

सड़कें पिघल गईं, कोरोना का दिल नहीं पसीजा, तापमान 44 डिग्री पर पॉजिटिव मरीज 381 अब तक
पाली : नौपता जिले काे तपा रहा है। नाैतपा के तीसरे दिन भी पारा 44 डिग्री पर दर्ज किया गया। रात का तापमान भी 28.8 रहा। सूर्य के 25 जून काे रोहिणी नक्षत्र में आते ही नाैतपा शुरू हाे जाता है। नाै दिन प्रचंड गर्मी पड़ती है, इसीलिए इन दिनों को नौपता कहा जाता है। इस बार यह सोमवार से शुरू हुआऔर पहले ही दिन अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सर्वाधिक था। जिले में दो दिन गर्मी बरकरार रहेगी।
इसलिए... रात में भी अधिक बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक शिव गणेश का मानना है कि तेज धूप से धरती अधिक गर्म होती है और रेडिएशन कम निकलता है। ये रेडिएशन रात में निकलता है, जिससे रात में गर्मी रहती है। रात ठंडी हाेने से पहले ही दूसरा दिन आजाता है, जिसके असर से फिर धरती गर्म होने लगती है।

सड़कें पिघल गईं, कोरोना का दिल नहीं पसीजा, तापमान 44 डिग्री पर पॉजिटिव मरीज 381 अब तक
40 डिग्री तापमान के बाद पिघलने लगता है डामर
डामर को मशीन में 160 डिग्री सेल्सियस में गर्म करते हैं। 100 डिग्री में तपाकर सड़क निर्माण के लिए फैलाते हैं। कई बार मिक्सिंग में डामर का अनुपात ज्यादा हो जाता है। ऐसे में 40 से 42 डिग्री में सड़क का डामर लूज होने लगता है। ज्यादा मात्रा होने से डामर पिघलने लग जाता है। - योगेश प्रजापत, एईएन,निर्माण शाखा नगर परिषद पाली
जिले में बुधवार काे काेराेना के 27 नए मरीज सामने अाए। मंगलवार देर रात तक काेराेना संक्रमिताें की संख्या 23 थी। हालांकि दैनिक भास्कर ने मंगलवार देर रात काे ही पाॅजिटिव अाए 7 नए मरीजाें की सूचना दे दी थी। अब तक कुल 381 केस पाॅजिटिव हो गए हैं। इनमें से 250 एक्टिव केस है। 125 मरीजों की रिपाेर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव अाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।
सुमेरपुर में 10, रोहट में 6 व देसूरी से 2 मरीज
कलेक्टर ने बताया बुधवार को 34 पाॅजिटिव केस आए हैं, जिनमें पाली शहर के महात्मा गांधी काॅलाेनी अाैर सूरजपाेल के घांचियाें का बास से 2 पाॅजिटिव मरीज सामने अाए। इसी तरह पाली ग्रामीण से 7, सुमेरपुर में 10, रोहट में 6 व देसूरी उपखंड से 2 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव है।

सड़कें पिघल गईं, कोरोना का दिल नहीं पसीजा, तापमान 44 डिग्री पर पॉजिटिव मरीज 381 अब तक
काेरोना संक्रमितों को आठ घंटे तक घर में ही रखा
रोहट ब्लॉक में कोरोना संक्रमित मरीजों को आठ घंटे तक घर में ही रखा। रिपोर्ट आने के बाद भी प्रशासन इनको कोविड केयर सेंटर लेकर नहीं पहुंचा। देर रात जब इस मामले में कलेक्टर से बात की तो सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इधर, बुधवार को जिले में 40 मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। बांगड़ अस्पताल में 30 मरीज भर्ती हैं।