Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 28 मई 2020

झालावाड़ जिले में एक डिग्री गिरकर पारा 46॰ पहुंचा, लू ने झुलसाया

झालावाड़ जिले में एक डिग्री गिरकर पारा 46॰ पहुंचा, लू ने झुलसाया










झालावाड़ : जिले के बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन गर्मी में कोई कमी नजर आई है। भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए। रही कसर लू ने पूरी कर दी। दोपहर में सुई की तरह चुबने वाली गर्म हवाएं चलती रही, इससे वाहन चालक खासे परेशान हुए। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते बाजार जल्दी बंद हो गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर में बुधवार सुबह आठ बजे 32 डिग्री तापमान से दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जेसे सूर्य चढ़ता गया तापमान में बढ़ोतरी होती गई।
10 बजे ही सूरज आग उगलने लगा। दोपहर 12 बजे तो तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया और दो घंटे बाद ही तापमान 46 डिग्री हो गया। राहगीरों को लू व धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। सबसे व्यस्त रहने वाला सिटी फोरलेन भी दोपहर में सुना रहा। देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रही। लोग भीषण गर्मी के आगे बेबस नजर आए।
16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली लू
शहर में दोपहर भीषण गर्मी तो थी। साथ ही लू के थपेड़ों ने भी लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर में 3 बजे 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली।
आगे क्या- मौसम वैज्ञानिक एपी भाटिया बताते है कि अभी कुछ दिन गर्मी तेज रहेगी। तापमान 46 डिग्री के आसपास रहेगा। लू भी चलेगी।
भास्कर नॉलेज : पश्चिमी हवाओं और एंटीसाइक्लोन के असर से बढ़ गर्मी रही है। इस समय नौतपा चल रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।