Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 28 मई 2020

चूरू 49.6 डिग्री तापमान के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा, जयपुर में पारा पहुंचा 45 के करीब

चूरू 49.6 डिग्री तापमान के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा, जयपुर में पारा पहुंचा 45 के करीब
जयपुर : नाैतपा के तीसरे दिन बुधवार काे भी राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्साें में आसमां से आग बरसती रही। चूरू में पारा दूसरे दिन बुधवार काे भी 50 डिग्री के करीब रहा। यहां 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ बुधवार काे दिन का तापमान 49.6 डिग्री रहा। इस गिरावट ने चूरू काे दुनिया के सबसे गर्म शहर से ताे दूसरे नंबर पर पहुंच दिया, लेकिन देश में सबसे गर्म शहराें में टाॅप पर शुमार रहा। पाकिस्तान का नवाबशाह 50.6 डिग्री के साथ दुनिया में सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर औैर श्रीगंगानगर में भी पारा बढ़कर 48 डिग्री काे पार कर गया। जयपुर में दिनभर लू चली औैर पारा आंशिक गिरावट के साथ 44.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के 6 शहराें में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार रहा। दिल्ली के पालम में बुधवार काे भी अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 47.2 डिग्री दर्ज हुआ।
प्रदेश के 6 शहर 45° पार
चूरू- 49.6
गंगानगर- 48.9
बीकानेर- 48.0
काेटा- 47.2
जैसलमेर- 46.1
बाड़मेर- 45.9
जयपुर- 44.8
अजमेर- 44.0
जाेधपुर- 42.7
डबाेक- 42.2
दुनिया के टॉप 10 गर्म शहरों में 3 राजस्थान के
नवाबशाह, पाक- 50.6
चूरू, भारत- 49.6
जकोबाबाद, पाक- 50
पदइदान- 49
श्रीगंगानगर- 48.9
बहवालनगर- 48
बांदा (यूपी), भारत- 48
बीकानेर, भारत- 48
हिसार, भारत- 48
पालम, नई दिल्ली- 47.6