Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 26 मई 2020

लक्ष्मणगढ़ में प्रवासी की 7 दिन तक जांच नहीं, 13 रिश्तेदार संक्रमित, दांतारामगढ़ में मुंबई से लौटे 9 लोगों की 8 दिन बाद जांच, सभी पॉजिटिव

लक्ष्मणगढ़ में प्रवासी की 7 दिन तक जांच नहीं, 13 रिश्तेदार संक्रमित, दांतारामगढ़ में मुंबई से लौटे 9 लोगों की 8 दिन बाद जांच, सभी पॉजिटिव
सीकर : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से सीकर जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 126 तक पहुंच गया। रविवार को 82 मरीज थे। सोमवार को पहली बार एक साथ यह पहली बार है, जब एक साथ सोमवार को 44 पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें 31 प्रवासी है। सबसे चिंताजनक तस्वीर लक्ष्मणगढ़ इलाके की सामने आई। यहां सबसे ज्यादा 15 मरीज मिले। अकेले 13 मरीज लक्ष्मणगढ़ कस्बे के हैं। इसी तरह सीकर शहर में भी सात नए पॉजिटिव मिले। नीमकाथाना ब्लॉक में 5, दांतारामगढ़ में 11, फतेहपुर 6 संक्रमित मरीज मिले।
लक्ष्मणगढ़ में कोरोना के कारण सामाजिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लक्ष्मणगढ़ में वार्ड निवासी बुजुर्ग 14 मई को अहमदाबाद से घर आया। स्वास्थ्य विभाग ने इसके सैंपल लेने में लापरवाही बरती। वह अहमदाबाद से आने के बाद से अगले सात दिन तक भाई-समधी के परिवार से मिलता रहा। नतीजा-सोमवार को सामने आया। इन दोनों परिवारों के 13 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए। 20 मई को उस व्यक्ति का सैंपल लिया गया।
22 मई को जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे सांवली में भर्ती कराया गया। तब तक परिवार के 13 लोग संक्रमित हो चुके थे। चिंता यह है कि इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक बच्चे की उम्र तो महज पांच साल है। जबकि एक बच्चा 10 तो दूसरा 14 साल का है। इतना ही नहीं, संक्रमित में सात व 11 साल की बच्ची भी शामिल हैं। यह पहली बार है, जब इतनी कम उम्र के बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ गए। इससे पहले श्रीमाधोपुर के कोटड़ी लुहारवास के एक पॉजिटिव का भतीजा भी संक्रमित हुआ था। जिसकी उम्र 20 साल है।
सीकर शहर : 6 लोग महाराष्ट्र, 1 दिल्ली से आया
सीकर शहर में मिले 7 पॉजिटिव प्रवासी हैं। 6 लोग महाराष्ट्र से आए हैं। सभी वार्ड 16 और 17 के रहने वाले हैं और 21 मई को घर लौटे हैं। जबकि वार्ड 21 का कोरोना पॉजिटिव युवक दिल्ली से लौटा है। वह 20 मई को घर आया था। 22 मई को इनके सैंपल लिए गए थे।
फतेहपुर : दिल्ली-महाराष्ट्र से लौटे 6 जने संक्रमित
फतेहपुर के वार्ड 32 का युवक और रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड 9 का रहने वाला बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों दिल्ली से लौटे हैं। युवक 21 को और बुजुर्ग 22 मई को आए थे। दोनों के सैंपल 22 मई को लिए गए। रामगढ़ शेखावाटी में मुंबई से आए वार्ड 21 में आए बुजुर्ग पति-पत्नी पॉजिटिव मिले। इसके अलावा वार्ड 23 में महाराष्ट्र से लौटा युवक भी पॉजिटिव मिला। इसी तरह फतेहपुर में वार्ड 32 में महाराष्ट्र से आया व्यक्ति पाॅजिटिव मिला।
लक्ष्मणगढ़ : दोनों परिवारों के 13 जने संक्रमित
पनलावा और खींवासर गांव में भी 2 पॉजिटिव मिले। पनलावा का तमिलनाडु और खींवासर की महिला पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। महिला 19 मई को आई थी और 22 मई को सैंपल लिए गए। पनलावा का व्यक्ति 22 मई को आया और उसी दिन सैंपल लिए गए। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 3 का पॉजिटिव बुजुर्ग अहमदाबाद में रहता है। बुजुर्ग का परिवार सूरत में शिफ्ट है। लॉक डाउन में सूरत के लिए वाहन नहीं मिला।
अहमदाबाद में जयपुर आने वाली ट्रेन मिल गई, इसलिए जयपुर आ गया। जयपुर से अपने पुश्तैनी घर लक्ष्मणगढ़ पहुंच गया। वार्ड 3 में भाई और समधी के साथ रहने लगा। समधी बुजुर्ग का भांजा भी लगता है। वह भाई और समधी के परिवार के संपर्क में आ गया। दोनों परिवारों के 13 जने संक्रमित हो गए।
नीमकाथाना : 5 पॉजिटिव मिले, सभी प्रवासी
नीमकाथाना ब्लॉक में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी प्रवासी श्रमिक हैं। टोडा में 38 वर्षीय पॉजिटिव अहमदाबाद से बाइक पर अपने एक साथी के साथ 13 मई को गांव आया था। नौ दिन बाद 22 मई को इनके सैंपल लिए गए। टोडा का ही 28 वर्षीय पॉजिटिव कार से परिवार के 5 लोगों के साथ अहमदाबाद से 14 मई को आया था। उसके साथ पत्नी, बच्चे व परिवार के लोग भी थे। 22 मई को सैंपल लिया गया। वहीं 31 वर्षीय पॉजिटिव 18 मई को अपनी कार से पत्नी व बच्चों के साथ टोडा आया। इनका भी 22 मई को सैंपल लिया गया था। दरीबा में मिला पॉजिटिव 19 मई को मुंबई से पत्नी-बेटी व भतीजी के साथ आया था। दीपावास गांव में महाराष्ट्र से आया युवक पॉजिटिव मिला।
दांतारामगढ़ : 9 पॉजिटिव एक ही ट्रेन से लौटे
दांतारामगढ़ ब्लॉक में भी 11 पॉजिटिव मिले। डूकिया ग्राम पंचायत के माजीपुरा स्थित कीरो की ढाणी निवासी युवक मुम्बई से 17 मई को गांव आया था। युवक को पुलिस ने एक खाली मकान में आइसोलेट किया था, लेकिन वह वहां से भागकर परिवार के साथ रहने के लिए आ गया। 22 मई को सैंपल लिए गए। इसके अलावा पचार गांव का युवक 21 मई को दिल्ली से लौटा। युवक को क्वारेंटाइन पचार स्कूल में किया हुआ था।
23 मई को सैंपल लिया गया था। लामिया गांव में दंपती व उनकी बेटी पॉजिटिव मिले। परिवार 15 मई को मुंबई से लौटा था। इसके अलावा उसी ट्रेन से लौटे 1 और दंपती सहित 5 जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 15 मई को लौटे इन 9 लोगों के सैंपल 8 दिन बाद 23 मई को लिए गए थे।
क्वारेंटाइन तोड़ बाहर घूमने वाले प्रवासी जांच में संक्रमित मिल रहे
सीकर | प्रवासी शपथ पत्र भरने के बावजूद क्वारेंटाइन तोड़ रहे हैं। इस वजह से उनके परिवार और आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को जिले में 959 लोगों ने होम क्वारेंटाइन तोड़ा। प्रवासियों की रिपोर्ट आने से पहले तक वे लोगों के बीच घूमते रहे। सोमवार को वार्ड 21 में सामने आया संक्रमण का मामला सीकर शहर के लिए सबसे खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि योजना नगर के क्वार्टर में रहने वाले युवक जहां क्वारेंटाइन तोड़कर बाहर घूम रहा था। उन क्वाटरों में करीब 200 परिवार रह रहे हैं। ऐसे में समझ सकते हैं कि ये कितना खतरनाक हो सकता है।
संक्रमित युवक शराब लाता और ताशपत्ती खेलता रहा
टोडा में पीएनबी बैंक के पास रहने वाला युवक 15 मई को अहमदाबाद से आया था। होम आइसोलेशन के बावजूद घर से बाहर निकलता रहा। ठेके से शराब भी आता था। घर के बाहर ताशपत्ती खेलता रहता। युवक के पॉजिटिव आने के बावजूद परिवार के लोग बाहर घूमते रहे। बच्चे दुकान से सामान खरीदते रहे।
संक्रमित युवक शराब लाता और ताशपत्ती खेलता रहा
टोडा में पीएनबी बैंक के पास रहने वाला युवक 15 मई को अहमदाबाद से आया था। होम आइसोलेशन के बावजूद घर से बाहर निकलता रहा। ठेके से शराब भी आता था। घर के बाहर ताशपत्ती खेलता रहता। युवक के पॉजिटिव आने के बावजूद परिवार के लोग बाहर घूमते रहे। बच्चे दुकान से सामान खरीदते रहे।
बाहर घूमता रहा युवक, जांच में पॉजिटिव आया
वार्ड 21 के योजना नगर में रहने वाला युवक दिल्ली में गमी में शामिल होकर 22 को कर लौटा था। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया, लेकिन टू-बीएचके के फ्लेट में तीन सदस्यों के साथ रहने वाला मुकेश बाहर घूमता रहा। इन क्वाटरों में दो सौ से ज्यादा परिवार रह रहे हैं।