बालोतरा : न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी रति प्रभा सहित पांच साध्वियों के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। मंत्री रानी बाफना ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के तहत लॉकडाउन की पालना करते हुए सदस्यों से वीसी की।
सर्वप्रथम कार्यशाला का प्रारंभ साध्वी श्री जी के नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात प्रेरणा गीत का संज्ञान गाया गया। उसके बाद अध्यक्षता देवी ओस्तवाल ने ढाई महीनों के बाद हुई मीटिंग पर सभी बहनों का स्वागत किया। साध्वी रति प्रभा ने कहा कि भावना साधना का एक महत्वपूर्ण आयाम है। अनादि काल से संसारी आत्मा संसार में परिभ्रमण कर रही है।
इस चक्र से मुक्त होना अध्यात्म साधकों के लिए एक पहेली है। इसे भेदने के लिए अनुभव सिद्ध ऋषि-मुनियों ने भावना को एक योग साधना बताया है। बालोतरा आध्यात्मिक क्षेत्र है यहां वर्षों तप आराधना होती है। इसी के परिणामस्वरूप यहां पर एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया तो अच्छी बात है। उपाध्यक्ष उर्मिला सालेचा और सदस्य श्वेता सालेचा ने चार भावनाओं के प्रति अपने भाव प्रकट किए।
 Join Our Telegram Group:
Join Our Telegram Group: