Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 31 मई 2020

झालावाड़ में पानी भरने को लेकर विवाद में पलंग पर सो रही दो माह की बच्ची पर गिरीं महिलाएं, मौत

झालावाड़ में पानी भरने को लेकर विवाद में पलंग पर सो रही दो माह की बच्ची पर गिरीं महिलाएं, मौत
झालावाड़ : पिपलिया खुर्द गांव में शुक्रवार रात 8 बजे सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद में प्रेम पटेल की पत्नी निर्मला व राजू की पत्नी वंदना लड़ते हुए पलंग पर गिर पड़ीं। खाट पर वंदना की दो माह की दुधमुंही बच्ची सो रही थी। इनके नीचे दबने से मासूम बच्ची अचेत हो गई। डग सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी राजपालसिंह ने बताया कि पिपलियाखुर्द गांव में दो परिवारों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। गंगाराम पटेल के पुत्र प्रेम की पत्नी निर्मला व राजू की पत्नी वंदना के बीच सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर शुक्रवार रात को 8 बजे विवाद हो गया।

जिसमें वंदना ने नल पर लगे पाइप को काट दिया। इस पर निर्मला गुस्सा हो गई। उनके बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा। पास ही वंदना की दो माह की दुधमुंही बच्ची खाट पर सो रही थी। झगड़ते हुए महिलाएं पास में खाट पर सो रही बच्ची पर गिर गई। जिससे बच्ची अचेत हो गई। अचेत अवस्था में डग सामुदायिक अस्पताल उपचार के लिए लाए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह बच्ची का पोस्टमार्टम कर का शव परिजनों को सुपुर्द किया। डग पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।