Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 4 जून 2020

बांसवाड़ा के भागतोल जंगल में 100 से अधिक हरे पेड़ काटे

बांसवाड़ा के भागतोल जंगल में 100 से अधिक हरे पेड़ काटे
 बांसवाड़ा,घाटोल के भागतोल जंगल के भीतरी इलाके में लकड़ी तस्करों की घुसपैठ हो चुकी है। इसका पता यहां कई इलाके में फैले जंगल में पेड़ाें के ठूठ देखकर साफ पता चल रहा है। इनमें से कई ठूठ ताजा कटे प्रतीत हो रहे हैं। भास्कर संवाददाता ने जोखिम उठाते हुए जंगल के कम्पार्टमेंट-4 क्षेत्र का जायजा लिया तो 100 से भी ज्यादा हरे पेड़ कटे हुए मिले। इनमें बेशकीमती सागवान भी शामिल हैं।
मौका हाल देखकर साफ लग रहा है कि पेड़ाें की कटाई की यह कारस्तानी लंबे समय से चल रही है। घना इलाका होने और तस्करों के काफी भीतरी इलाके कटाई से इसका पता लगाना भी मुश्किल है लेकिन इतनी बड़ी तादात में पेड़ों की कटाई ने वन विभाग की गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ढीली निगरानी की वजह से लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं और वो लगातार पेड़ काट ले जा रहे हैं।