Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 3 जून 2020

वार्ड में दाे घंटे और गायत्री मंत्र का जाप कर बढ़ाया खुद का आत्मविश्वास, 17 दिन में हरा दिया काेराेना काे

वार्ड में दाे घंटे और गायत्री मंत्र का जाप कर बढ़ाया खुद का आत्मविश्वास, 17 दिन में हरा दिया काेराेना काे
पाली,लॉकडाउन में मुंबई में फंसे अपने चाचा और बहन के परिवार के पाली लाने के लिए किराए का वाहन कर डरी गांव के गणपत कुमार मुंबई गए। लेकिन आते समय वे खुद संक्रमित हाे गए। उन्होंने बताया कि चाचा खीमाराम, भाई दिनेश, पत्नी साेनी देवी, बहन कंचन अाैर जीजा राजाराम काे पाली लाने के लिए 7 मई काे दोपहर 2 बजे किराए का वाहन कर मुंबई के लिए रवाना हुआ और रात 2 बजे पहुंच गया।
जहां सभी काे रात में ही गाड़ी में बैठाकर रात 2.30 बजे उसी रात वापस रवाना हाे गया और 8 मई काे रात 8 बजे पाली पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पाली पहुंचते ही पहले चाचा खीमाराम काे डरी गांव छाेड़ा और बाद में बहन कंचन और जीजा राजाराम काे मंडिया गांव छाेड़कर 9 मई काे वापस डरी गांव आ गया। दाे दिन बाद जीजा राजाराम की काेराेना से माैत हाे गई। ताे चिकित्सा विभाग ने मुंबई से आने वाले सभी लाेगाें की सैंपलिंग की।
जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ताे पूरा परिवार डर गया। टीम ने पॉजिटिव वार्ड में भर्ती कर दिया। आत्मविश्वास बढाने के लिए वार्ड में हमेशा एक घंटे तक ओम उच्चारण और गायत्री मंत्र का जाप करता। 17 दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई ताे अस्पताल प्रबंधन ने 30 मई काे डिस्चार्ज कर दिया।
डर निकालने के लिए बनाते वीडियो
गणपत ने बताया कि मन में काेराेना के डर काे निकालने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करता रहता। ज्यादा समय हंसी-मजाक वाले वीडियाे देखकर निकालता। कभी-कभी वीडियो भी बना देता। जब लाइक और कमेंट आते ताे व्यस्त हाे जाता। साथ ही खाना खाने के बाद मुंह पर मास्क बांध सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वार्ड के पास स्थित गैलरी में वॉकिंग करता। इसके चलते कभी लगा ही नहीं कि मुझे काेराेना जैसी बीमारी हुुई है।