Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 3 जून 2020

बादल छाए रहने से तापमान डेढ़ डिग्री गिरा

 भीलवाड़ा.  बादल छाए रहने से तापमान में डेढ़ डिग्री तक गिरावट आई है। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री तक रहा। जबकि साेमवार काे अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। अरब सागर की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान की वजह से 3 और 5 जून को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मंगलवार दिनभर मौसम ठीक था शाम को हवा में ठंडक महसूस की गई।