Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 22 अगस्त 2020

जेल के दो प्रहरी और 1 बंदी समेत 21 पॉजिटिव, वृद्धा की अजमेर में माैत


शुक्रवार को शहर में फिर काेराेना विस्फोट हुआ। 21 लाेग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 2 संक्रमित उप कारागृह के प्रहरी तथा 1 बंदी है। उप कारागार के कर्मचारियों समेत दूसरे बंदियों में भी दहशत फैल गई है। जेल से जुड़े तीन लाेगाें के संक्रमित मिलने पर जेल प्रबंधन बंदी काे अलग सेल दूसरी ओर अजमेर में ब्यावर निवासी एक 75 वर्षीय वृद्धा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद उसका ब्यावर में गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।


अजमेर में उपचाररत दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
गुरुवार देर रात चिकित्सा विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार ब्यावर के दो जनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। महिला ने रेलवे स्टेशन अजमेर पर सैंपल दिए थे। इसी प्रकार भीलवाड़ा रोड निवासी 42 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया। इस व्यक्ति ने अजमेर के गढ़ी मालियान स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल दिया था।

शुक्रवार को यहां मिले 19 पॉजिटिव
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार पाली जिले के लांबिया गांव निवासी 25 वर्षीय युवक, चंपा नगर का 37 वर्षीय युवक, तेजा चौक का 28 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, पुष्कर गंज का 41 वर्षीय युवक, गणपति नगर कॉलेज रोड का 70 वर्षीय वृद्ध, अजगर बाबा के थान के समीप 26 वर्षीय युवती, काला सदन का 32 वर्षीय युवक, ओम नगर नेहरू गेट के 77 वर्षीय वृद्ध, कसाई मोहल्ला की 25 वर्षीय युवती, मालीपुरा के 72 वर्षीय वृद्ध, अरिहंत नगर की 60 वर्षीय वृद्धा, 27 वर्षीय युवती, विनोद नगर का 28 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला, उप कारागृह ब्यावर का 34 वर्षीय और 28 वर्षीय प्रहरी, 43 वर्षीय बंदी और गणपति नगर सांखला कॉलोनी का 33 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 positives, including two sentinels and 1 detainee of jail, old woman killed in Ajmer