विज्ञाननगर सामुदायिक चिकित्सालय से राज्य सरकार ने दोनों फिजिशियन हटा दिए। अब वहां कार्यरत एक मात्र दंत चिकित्सक का उपचार कर रहे हैं। इसके विराेध में शुक्रवार को लोगों ने भाजपा नेताअाें के साथ हंगामा किया।
साथ ही तत्काल चिकित्सक लगाने की मांग करते हुए जन आंदोलन की चेतावनी दी है। सीएचसी पर शुक्रवार सुबह करीब 40 लोग कतार में थे। वहां कार्यरत दंत चिकित्सक कोे बुखार तथा अन्य परेशानी से गुजर रहे मरीजों का उपचार करता देख लोग अाक्राेशित हाे गए। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया, भाजपा कार्यकर्ताओं को बुला लिया। मंडल अध्यक्ष साेनी, प्रणय दुबे अादि ने मामल समझ सीएमएचअाे से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हाे पाई।
कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया ताे उन्हाेंने 1 घंटे में डॉक्टर लगाने की बात कही, लेकिन शाम तक भी फिजिशयन नहीं लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today