Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

राजीव गांधी के 21वीं सदी के सपने को पूरा करने का संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती में जिले में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर में सरकारी विभागों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुअा। इस दौरान सद्भावना प्रतिज्ञा की शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट डंूगरपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्णपाल सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलवाई।

जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्टी हुई। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि राजीव गांधी युवा दिलों की धड़कन व युग दृृष्टा थे जिसके रास्ते पर आमजन को चलते हुए उनके 21 वी सदी के सपने को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री खान असरार अहमद, पूनमचंद लबाना, रतनलाल पाटीदार, नानूराम माली, कनु भाई, महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, निवर्तमान प्रधान लक्ष्मण कोटेड, उर्मिला अहारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव, राजीव ब्रिगेड मनोज लबाना, अरविंद यादव, सय्यद इकबाल आदि मौजूद थे। इसके बाद समाधि स्थल पर पाैधराेपण कीया।


ब्लाक कांग्रेस बिछीवाड़ा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, निवर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्णराज सिंह चौहान, उप सरपंच ठाकुर करणीराज सिंह चौहान, निवर्तमान जिला सचिव दिनेश कलाल, अमृत मनात, मोहन यादव, राजेन्द्र यादव, धनपाल वरहात, गणेशलाल कलाल उपस्तिथत रहे। मोदर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। इसके बाद पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में लैम्पस अध्यक्ष रमेश मोदर, सरपंच अर्चना ननोमा, पूर्व सरपंच महेश कुमार ननोमा, वार्ड पंच भूरीलाल बरंडा, रणछोड़, मणिलाल, बसुलाल, राजेश, मनीष, नरसी, पुष्पा, रमीला, शोभा माैजूद रहे। आसपुर। आसपुर कांग्रेस कार्यालय मे सुबह ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। ब्लाॅक अध्यक्ष करणसिंह चौहान, गजेन्द्रसिंह खरोडिया, दिग्पालसिंह टोकवासा, भैरोसिह वाडा कुंडली, सुभाष उपाध्याय, मौजूद रहे।
गणेशपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्रेमकुमार पाटीदार, पूंजीलाल परमार, वल्लभराम पाटीदार, महेन्द्र कुमार पाटीदार, आशा अहारी, महामंत्री मनोज पाटीदार, सुरमाल परमार, राकेश रोत, संरपच मुकेश अहारी, कन्हैयालाल पटेल, शान्तिलाल पटेल, बालकृष्ण पाटीदार, सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। ्राम पंचायत सवगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच आशा अहारी के अध्यक्षता में मनाई।
चीखली। युवा कांग्रेस चौरासी ने पौधरोपण करके स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस माैके पर ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेश पाटीदार, युवा अध्यक्ष आकाश माली, व्यापार मण्ड़ल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
ओबरी। राजीव गांधी सेवा केंद्र ओबरी के सभागार में सदभावना दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता हीरालाल पटेल, देवीलाल फलोत, प्रभाशंकर पुरोहित, सरपंच शंकरलाल डामोर, उपसरपंच जितेंद्र दर्जी, नाथूलाल परमार मौजूद थे।
सागवाड़ा। सेवादल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंघवी, वरिष्ठ नेता कांतिलाल सारगिया, यूनुस पिंजारा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today