आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल की करीब एक माह में चार कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं व लाेकसभा दिल्ली की एक रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। इसमें गुरुवार को निगेटिव आई रिपोर्ट भी शामिल है।
इस मामले में बेनीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के समक्ष ये मामला रखते हुए स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी है। बेनीवाल ने कहा कि वह डेढ़ महीना पूर्व काेराेना से ग्रसित हाेकर ठीक भी हाे चुके है। मेडिकल साइंस भी कहती है कि किसी को एक बार काेराेना हाे जाए ताे तीन माह से पहले दोबारा नहीं होता।
करीब एक माह में उनकी चार जांच नेगेटिव आ आई है और लाेकसभा दिल्ली की एक रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। ऐसे में काेराेना जांच के सिस्टम पर सवाल खड़े हाे रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि सिस्टम की लापरवाही और कमियाें की वजह से वह लाेकसभा में प्रदेश से जुड़े मुद्दे नहीं रख सकें है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today