Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

सोनोग्राफी सेंटरों की जांच एक जगह मशीन सील की

एडिशनल सीएमएचओ ने गुरुवार को चार सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीन पर लगे एक्टिव टैकर, जीपीएस का जायजा लिया। जिन गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी सेंटरों की गई थी, उनसे फोन पर बातचीत कर जानकारी ली। एडिशनल डॉ हर्षल चौधरी ने गुरुवार को जिला पीसीपीएनटीडी समन्वयक नंदलाल पूनिया और अतिरिक्त लेखाधिकारी बजरंग बगडिया के साथ लक्ष्मणगढ में मुन्दडा नर्सिंग होम के सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया।

संचालक के प्रार्थना पर मशीन को सील किया। इसके अलावा उन्होंने डॉ नेहा अल्टा साउण्ड सेंटर, चौधरी अल्टा साउण्ड सेंटर, जोशी सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडिशनल सीएमएचओ ने नियमों की पालना किए जाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today