भाजपा ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिलेभर में मंडल स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपे। अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापनों में सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए पूछा गया है कि ‘कब होगा न्याय’।
इसके बाद 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के अनुसार ज्ञापनों में समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। भाजपा के नगर मंडल पूर्वी, पश्चिमी और देहात मंडल ने जिला मुख्यालय पर एडीएम प्रशासन डॉ. गुंजन सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार विधानसभा चुनाव-2018 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता के सामने एक नारा दिया ‘अब होगा न्याय’। आज 20 माह बाद हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस सरकार के मुखिया से राजस्थान की जनता पूछ रही है कि ‘कब होगा न्याय’, लेकिन न्याय करने की जगह राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पानी पी-पी कर गरीब विरोधी निर्णय करके लोकसभा
चुनाव की हार का जनता से बदला ले रही है। सरकार ने 10 दिन में किसानों के समस्त कर्जे माफी की बात कही गई थी, लेकिन 22 लाख किसान कर्जा माफी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इस कोरोना कालखंड में बिजली की वीसीआर, बढ़े हुए बिजली के बिल और बीज, खाद ने किसान को खून के आंसू रुला दिया है। टिड्डियों के हमले से हजारों करोड़ की फसल फिर से खराब हो गई है। राज्य का युवा बेहाल है।
राज्य में बेरोजगारी 16.8 प्रतिशत बेरोजगारी राजस्थान में बढ़ी है। राज्य सरकार युवाओं के सपने को कुचल रही है। सरकार को पशुधन को बचाने के लिए गौशालाओं की अनुदान के रूप में मदद की आवश्यकता थी। वहीं, सरकार ने 625 करोड़ रुपए रोक करके गाे माता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।
कोरोना कुप्रबंधन में राजस्थान का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, देहात मंडल अध्यक्ष बलविन्द्र मग्गो, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, भाजपा नेता विनीता आहुजा, महेश पेड़ीवाल, जुगल डूमरा, जिला मंत्री अंजु सैनी, पवन शर्मा, रमेश पिहाल, सुखविन्द्र कौर आदि शामिल थे।
भाजपा देहात मंडल ने उपतहसील कार्यालय पर किया प्रदर्शन
भाजपा देहात मंडल ने उपतहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रशासन काे सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा। इसमें राेजगार देने, टिड्डियाें से हुए फसल खराबे के मुआवजे, हिंदुमलकोट की मुख्य सड़क के निर्माण, काेराेना काल के बिजली बिल माफ करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियाें में देहात मंडल अध्यक्ष जसमत सिंह चानी, महामंत्री करनैलसिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिमला रानी सहित कार्यकर्ता शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today