अजमेर रोड स्थित ईएसआई मॉडल अस्पताल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर बनाने के बाद प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अखिल अरोरा के निर्देश पर गुरुवार को टीम ने दौरा किया। अस्पताल में आईसीयू, बैड, जांच सुविधा, डॉक्टर, नर्सिंग एंव पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सुविधाओं का ब्यौरा लिया।
भास्कर में कोविड सेंटर का सच बताने के बाद प्रमुख शासन सचिव ने बताई गई कमियों को देखने-सुधरवाने के लिए टीम बनाई। इसमें मिशन निदेशक (एनएचएम) नरेश ठकराल, डिप्टी सेकेट्री संजय कुमार, सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ.नरोत्तम शर्मा, एडीएम चतुर्थ अशोक चौधरी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.रामबाबू शर्मा, मॉडल अस्पताल अधीक्षक डॉ.बनारसी दास चौहान समेत पल्मोनरी मेडिसन के डॉक्टर शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today