Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

घना अभयारण्य को उपलब्ध कराएं पर्याप्त पानी : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पानी की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घना पक्षी उद्यान जैव विविधता की दृष्टि से दुनिया का महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्र है। पूरी दुनिया से दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी यहां विचरण के लिए आते हैं। इस पार्क के महत्व को बनाए रखने के लिए यहां प्रचुर मात्रा में पानी मिलना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने वन, जल संसाधन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सभी विकल्पों पर विचार कर प्रभावी कार्य योजना बनाने को कहा। गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए घना पक्षी अभयारण्य में पानी की स्थिति समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट होने के साथ-साथ रामसर साइट भी है। पर्यटन के साथ-साथ पक्षियों पर रिसर्च के लिए भी इस उद्यान का अपना महत्व है।

उन्होंने कहा कि इस पार्क के संरक्षण एवं संवद्र्धन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समय रहते पानी उपलब्ध कराने के लिए गंभीर प्रयास किया जाना बेहद जरूरी है। गहलोत ने इस दौरान पांचना लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। उन्होंने इस परियोजना को जल्दी पूरा करने को कहा ताकि आगामी रबी सीजन में किसानों को इसका लाभ मिल सके। वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा

ने बताया कि घना उद्यान के लिए हर साल 550 एमसीएफटी पानी की जरूरत रहती है। उपलब्ध स्रोतों से बीते 20 सालों में घना को अधिकतर समय पूरा पानी नहीं मिल सका है। इसका असर यहां की जैव विविधता पर भी पड़ रहा है। इससे पहले केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मोहित गुप्ता ने पिछले 20 सालों में उद्यान में जल की उपलब्धता, वर्तमान स्थिति और संभावित समाधान को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today