वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक भरत सिंह कुंदनपुर की शिकायती चिट्ठी ने कांग्रेस की सियासत में फिर से हलचल मचा दी है। भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम यह चिट्ठी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभारी मंत्री बदल दिए लेकिन मंत्रिमंडल में जो भ्रष्ट मंत्री है उन्हें भी हटाया जाए। हालांकि भ्रष्ट मंत्री कौन है उसका उन्होंने इस पत्र में नाम नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में बता दिया कि उनके निशाने पर किस मंत्री हैं।
उन्होंने पत्र में लिखा कि मंत्री मंडल में सबसे भ्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश देने के लिए बर्खास्त करें। एक बार पहले भी सीएम रहते हुए आप उन्हें हटा चुके हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते प्रमोद जैन भाया को मंत्री मंडल से हटा दिया था। इधर भाजपा ने भी इस मामले को हाथों-हाथ लपक लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भरत सिंह के इस पत्र को ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया कि मैं जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि भाजपा ने नहीं लिखवाया है।
- हां मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है लेकिन मैंने इसे मीडिया को नहीं दिया। इससे आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहता। - भरत सिंह कुंदनपुर- विधायक
बीजेपी ने भरत सिंह के पत्र काे मुद्दा बनाया
पूर्व मंत्री व विधायक भरतसिंह के सीएम अशाेक गहलाेत काे लिखे गए पत्र काे बीजेपी नेताओं ने मुद्दा बनाना शुरु कर दिया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट करके कहा कि माखन किसने चुराया? कब? फिर भी बन हुए है या बनाए हुए है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भरत सिंह के पत्र काे ट्वीट करते हुए कहा कि फिल्म नकारा निकम्मा पार्ट - 2 जल्द रिलीज हाेने वाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today