ग्रेटर से मेयर प्रत्याशी काे जयपुर का बाहरी बताने वाले विधायक नरपत सिंह राजवी ने रविवार काे यू टर्न ले लिया। संगठन के खिलाफ तीखे तेवर दिखाने वाले भाजपा विधायक के सुर बदल गए। बयान जारी करके मेयर प्रत्याशी सौम्या गुर्जर के पक्ष में आ गए। संगठन के निर्णय और आचरण काे सर्वाेपरि बताने लगे। साथ ही कहा कि उन्हें पार्टी से अलग-थलग बताने का एक षड्यंत्र चल रहा है।
राजवी ने कहा कि बीजेपी में आंत्रिक लाेकतंत्र ही शक्ति है। मुझे पार्टी काे जाे बात कहनी थी और सुझाव देना था, वाे दे दिया है। संगठन के प्रति नाराजगी व्यक्त करने वाले राजवी ने कहा कि अब वे पार्टी के साथ खड़े हैं। क्वारेंटाइन हाेने की वजह से प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री से संवाद की कमी रही थी। राजवी ने मेयर प्रत्याशी सौम्या गुर्जर काे कराैली निवासी और जयपुर का बाहरी कहकर विवाद खड़ा किया था।
विवाद हुआ ताे स्पष्टीकरण जारी किया: राजवी के बयानाें काे लेकर विवाद हुआ ताे उन्हाेंने स्पष्टीकरण जारी किया कि उनकी इस मामले में किसी से बात नहीं हुई है, जबकि दैनिक भास्कर के पास बातचीत के साक्ष्य माैजूद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today