Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

कार्यक्रम का हुआ आयोजन


कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हनुमानगढ/संगरिया.आज संविधान दिवस के अवसर पर डाॅ0 नरेन्द्र सिंह राठौड, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व डाॅ0 वीनू नागपाल वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय न्यायपालिका संवैधानिक लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। 26 जनवरी 1950 को आज भी प्रत्येक विधि दिवस के समारोह में याद किया जाता है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय दंड संहिता 1860 में अंग्रेजों द्वारा निर्धारित किया गया था जोकि भारत में आपराधिक कानून का आधार है। 1973 मे निर्धारित  दंड प्रक्रिया संहिता, आपराधिक कानून की के प्रत्येक पहलुओं को अपने तरीके से नियंत्रित करता है और दिशा-निर्देशित करता है।  संविधान के लक्ष्यों का समर्थन करता है। उच्चतम न्यायालय संविधान का रक्षक और संविधान में निर्धारित सिद्धांतों, मानव-अधिकार, और शांति की रक्षा करता है। इसने सर्वदा समाज में हो रहे परिवर्तन के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपनी गति के साथ समाज को एक व्यवस्था प्रदान की है। इसने लोकतंत्र, मानव अधिकारों की रक्षा करने और कानून के शासन का सम्मान करने के लिए भी कई बार हस्तक्षेप किया है। संविधान के अनुच्छेद 21 के माध्यम से, इस सन्दर्भ में बहुत सारी जानकारियाँ दी गयी हैं। साथ ही विधि के उद्देश्यों की स्पष्ट व्याख्या की गयी है। इस शिविर में बार संघ के अधिवक्ता उपस्थित रहे।