सुखाड़िया नगर स्थित जुबिन स्पास्टिक होम। यहां 5 नवंबर से एक प्रदर्शनी लगी हुई है। यह प्रदर्शनी इसलिए खास है, इसमें दीपोत्सव के लिए साज सज्जा का सामान स्पेशल बच्चों द्वारा बनाया गया है। यह प्रदर्शनी 21 नवंबर तक चलेगी। ट्रस्ट की सचिव विनीता आहूजा ने बताया कि हर साल दीपावली पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है और इसमें स्पेशल बच्चों द्वारा तैयार किया सामान ही बेचा जाता है। सामान बेचने से होने वाली आय इन्हीं बच्चों पर खर्च की जाती है। शहर के विभिन्न वर्गों के लोग रोज इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं और इन स्पािस्टक बच्चों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।
ये है आनंद। उम्र 11 साल। आनंद पिछले 3 साल से जुबिन ट्रस्ट में आ रहा है। परिजनों ने बताया कि आनंद बचपन से बोलने और चलने में असमर्थ है। जब से जुबिन ट्रस्ट में उसकी देखभाल हो रही है। वह चलने और बोलने के साथ-साथ शगुन वाले लिफाफे, बंधनवार और साज-सामान का सामान बना लेता है। हमें तो खुशी इस बात की है कि वह अब काफी ठीक है और उसमें एक हुनर भी आ गया है।
मिलिए कीर्ति से। उम्र 10 साल। हाथ मे हुनर ऐसा कि बिना किसी की मदद से ऐसा साज सज्जा का सामान बना लेती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। कीर्ति 4 साल पहले जुबिन ट्रस्ट से जुड़ी है। जैसा कि ट्रस्ट सचिव विनीता आहूजा ने बताया
जुबिन ट्रस्ट के अध्यक्ष व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दर्शन आहूजा ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य स्पेशल बच्चों को सही करने के साथ उनको आत्मनिर्भर भी बनाना है। इसके लिए ट्रस्ट पिछले 20 साल से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इन 20 वर्षाें में करीब 5000 से ज्यादा ‘स्पेशल बच्चों’ को इससे जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि बच्चों के प्रदर्शनी से जो भी पैसे आते हैं। उसे इनके विकास व इलाज में ही खर्च किया जाता है। अभी तक इस तरह की प्रदर्शनी श्रीगंगानगर के अलावा हनुमानगढ़, बीकानेर व सवाईमाधोपुर में भी लगाई जा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today