Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

देश में कोरोना : 24 घंटे में 20,021 नए मामलों की पुष्टि


देश में कोरोना : 24 घंटे में 20,021 नए मामलों की पुष्टि

देश.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,021 नए केस सामने आए, 21,131 ठीक हुए और 279 मौतें हुई। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,07,871 हो गई है। इनमें 2,77,301 सक्रिय मामले हैं। 97,82,669 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1,47,901 लोगों की मौत हो चुकी है।