Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

Love Horoscope Today 15 April 2021 प्रेम संबंधों के लिए बहुत लाभप्रद रहेगी यह छोटी सी पूजा

जयपुर. 15 अप्रैल 2021 को ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि गुरुवार को एक शुभ और दो अशुभ योग बन रहे हैं. इनके सम्मिलित प्रभाव से दांपत्य और प्रेम जीवन में खुशी के साथ कुछ तनाव मिलने की आशंका भी है। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना करें, प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा।

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल बिताएंगे. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। आपका प्रिय अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा।

वृष लव राशिफल Taurus Love Horoscope प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा ।

मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope मेरिड लाइफ में खुशी मिलेगी. लव लाइफ में पार्टनर से आज दिल की बात कहेंगे। आज आप के खर्चे के योग बनेंगे। पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं।

कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope वैवाहिक जीवन में मन को संतुष्टि रहेगी। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा।

सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज थोड़ा सावधानी रखें, मनमुटाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन प्यार को बढ़ाएगा।

कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के प्यार में डूबे नजर आएंगे। जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े, उनकी सलाह मानने से आज आपको कोई फायदा मिल सकता है।

तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेमी आज अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे.

वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope वैवाहिक जीवन में आज किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं।

धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बहुत खुश महसूस करेंगे. अपने प्रिय से शादी करने की बात कर सकते हैं। मेरिड लाइफ में सुख मिलेगा।

मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य या प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। आज अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा निराश हो सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में प्यार देखकर काफी खुश होंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope आज शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताना आपकी प्राथमिकता में होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज खुश होंगे और अपने प्रिय से मिलने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे।



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-love-rashifal-15-april-2021-love-horoscope-15-april-2021-6798928/